कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Hapur News : कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Tricity Today | कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Hapur News : कांग्रेसजनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर मंगलवार को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

तब अंग्रेजों ने नेहरू को जेल में डाला
सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को युद्ध में भाग लेने के लिए मजबूर करने का विरोध करते हुए व्यक्तिगत सत्याग्रह किया, जिसके कारण 31 अक्टूबर 1940 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिसंबर 1941 में अन्य नेताओं के साथ जेल से मुक्त कर दिया गया। 7 अगस्त 1942 को मुंबई में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक संकल्प ‘भारत छोड़ो’ को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

अतुलनीय है पंडित नेहरू का योगदान
पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी और स्वतंत्र भारत के इतिहास में नेहरू जी का योगदान अतुलनीय हैं। राष्ट्र हित में नेहरू जी के किए कामों को देश हमेशा याद रखेगा। देश का हर नागरिक आज नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मना रहा है। 

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, वाईके शर्मा, सीमा शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, जस्सा सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, यशपाल सिंह ढिलौर, अब्दुल कलाम, गुलफाम कुरैशी, सविता गौतम, डॉक्टर आशाराम शर्मा, रघुवर गौतम, धर्मेंद्र कश्यप, आईसी शर्मा, विवेक शर्मा, हृदय प्रकाश, राहुल शर्मा, सुबोध शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.