हापुड़ के कांग्रेसियों ने मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा

कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी : हापुड़ के कांग्रेसियों ने मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा

हापुड़ के कांग्रेसियों ने मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा

Tricity Today | हापुड़ के कांग्रेसियों ने मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा

Hapur News : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में हापुड़ के कांग्रेसजन मेरठ जिले के सर्किट हाऊस पर पहुंचे। जहां से एकत्रित होकर कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुए मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचे, खराब मौसम के चलते भी कांग्रेसजनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी
प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा प्रदेश में हर जगह बिगड़ती कानून व्यवस्था के उदाहरण देखे जा रहे हैं। लेकिन सरकार आंखें मूंदकर सिर्फ तमाशा देख रही हैं। आज प्रदेश में सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा लोगो का उत्पीड़न देखने के मामले भी सामने आ रहे हैं। विपक्ष का कोई नेता अगर इस तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है, सड़क पर उतरकर जनता के लिए अपनी आवाज को बुलंद करता है। तो ये तानाशाह सरकार विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम करती हैं। अभिषेक गोयल ने मांग की हैं कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह रहे मौजूद 
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, अमित सैनी, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, मुकेश कौशिक, भरतलाल शर्मा, एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट विनोद सिंह, यशपाल ढिलौर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.