राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल होंगे हापुड़ के कांग्रेसी, अमरोहा के लिए हुए रवाना

लोकसभा चुनाव 2024 : राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल होंगे हापुड़ के कांग्रेसी, अमरोहा के लिए हुए रवाना

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल होंगे हापुड़ के कांग्रेसी, अमरोहा के लिए हुए रवाना

Tricity Today | अमरोहा के लिए हुए रवाना कांग्रेसी

Hapur News : कांग्रेस (Congress) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में अमरोहा में होने वाली राहुल गांधी और अखिलेश यादव (Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav) की जनसभा के लिए रवाना हुए हैं। 

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि अमरोहा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा हैं. जिसमे हिस्सा लेने के लिए हापुड़ से काफी संख्या में कांग्रेसजन अमरोहा पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं में दोनों नेताओं को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अभिषेक गोयल ने बताया कि अमरोहा में इंडिया गठबंधन दल से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में एक बहुत बड़ी जनसभा होने जा रही हैं। इसी बीच दोनों नेताओं का रोड-शो भी होगा। अभिषेक गोयल ने कहा है कि पहले चरण के चुनाव के लिए हुए मतदान को मतदाताओं का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिला है। 
 
यह रहे मौजूद 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, अमरनाथ शर्मा प्रधान , विक्की शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, शौकीन चौधरी, रईस अन्नू, युनूस, सावन चौधरी, रजत शर्मा, शिवम कुमार, गजाला, सुबोध शास्त्री, संजय कुमार, अंकित चीमा, तारेश्वर त्यागी, जावेद चौधरी, जाहिद हुसैन, शमशाद अंसारी, आशु, रूही, सायरा बानो, सविता गौतम, अनूप कर्दम, राजीव कुमार, हनीफ, हृदय प्रकाश, रविंद्र गुर्जर, विजेंद्र आर्य, योगेंद्र चौधरी, सुखपाल गौतम, अर्पित अंबेडकर, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.