कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद, मनाई 32वीं पुण्यतिथि

Hapur News : कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद, मनाई 32वीं पुण्यतिथि

 कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद, मनाई 32वीं पुण्यतिथि

Tricity Today | कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

Hapur : कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आधुनिक भारत के निर्माता, दूरसंचार क्रांति के जनक और भारतरत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जनों ने अपने नेता स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए अपने अपने विचार रखें और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अध्यक्ष ने कहा-
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भले ही राजीव गांधी आज हमारे बीच न हो, लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार, पंचवर्षीय योजनाएं, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेकों कार्य किए, जिसे भारत ही दुनिया बल्कि पूरा विश्व भी याद रखता हैं। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी स्वार्जरी राजीव गांधी जी को ही जाता है।

मानवी सिंह ने कहा-
“देश भर के गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वर्गीय राजीव  गांधी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए, उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।”

एमटीएनएल और बीएसएनएल की शुरुआत
सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव गांधी ने अहम फैसला लिया। उन्हें इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया। देश की 2 बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई।

यह कार्यकर्ता मौजूद
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, मुजमकिल, निसार खान, विनोद कर्दम, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, अनूप कर्दम, जितेंद्र अग्रवाल, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, जय भगवान, आईसी शर्मा, मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.