बापू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी आजादी की लड़ाई, गरीबों के लिए आवाज़ उठाई 

हापुड़ में गांधी और शास्त्री जयंती पर बोले कांग्रेसी : बापू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी आजादी की लड़ाई, गरीबों के लिए आवाज़ उठाई 

बापू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी आजादी की लड़ाई, गरीबों के लिए आवाज़ उठाई 

Tricity Today | हापुड़ में गांधी और शास्त्री जयंती पर बोले कांग्रेसी

Hapur News : कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगरपालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बापू के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने रेलवे रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

अहिंसा सबसे बड़ा धर्म
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि बापू ने अंग्रेज़ों की हुकूमत से भारत को आज़ाद कराने की लड़ाई लड़ी और ग़रीब भारतीयों के हक के लिए आवाज़ उठाई थी। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। देश व दुनिया में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहा करते थे कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरा पालन नहीं कर सकते हैं तो हमें इसकी भावना को अवश्‍य समझना चाहिए। जहां तक संभव हो हिंसा से दूर रहकर मानवता का धर्म निभाना चाहिए।

शास्त्री जी ने दिया था 'जय जवान, जय किसान' का नारा 
ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी साफ सुथरी छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपने प्रथम संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता खाद्यान्न मूल्यों को बढ़ने से रोकना है और वे ऐसा करने में सफल भी रहे। लाल बहादुर शास्त्री की गिनती देश के सशक्त नेताओं में होती है। साल 1965 में उन्होंने देश को 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। यह वो समय था, जब देश पाकिस्तान के साथ युद्ध कर रहा था।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर बंसल, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, आशा राम शर्मा, सीमा शर्मा, कुसुमलता, सविता गौतम, आईसी शर्मा, इंदर राज बांगा, राम प्रसाद जाटव, सचिन कुमार, देवेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, सुखपाल गौतम, आकाश त्यागी, खालिद खान, हसन आतिफ, जगबीर सिंह, चरण सिंह, वीसी शर्मा, एहतेशाम कुरैशी, हृदय प्रकाश, राजकुमार धींगान, राज सिंह गुर्जर, अजब सिंह, कादिर राणा, राहत चौधरी, शमशाद अब्बासी, मुस्तकिन, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.