कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Hapur News : कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Tricity Today | कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Hapur News : कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ततारपुर बाईपास पर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात कर रहे मेहनत 
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उनमें भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है। जिसका नतीजा 2024 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुजफ्फरनगर से हापुड़ होते हुए बरेली के लिए रवाना हुए।

ये रहे मौजूद
स्वागत करने वालों में जकरिया मनसबी, सीमा शर्मा, वाईके शर्मा, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, अनूप कर्दम, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, सावन चौधरी, भरत लाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, मदन सिंह चौहान, मोहम्मद परवेज, देवेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, नरेश कर्दम, रघुवीर सिंह, डॉक्टर वीसी शर्मा, शहजाद चौधरी, आकाश त्यागी, अमित सैनी, राज सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, सतीश शर्मा, सचिन गोयल, दीपक मोघे, हृदय प्रकाश, हरि प्रकाश, अनुराग शर्मा, आकाश शर्मा, अनमोल शर्मा, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, शादाब सैफी तथा विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.