भैसों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देकर निकाल रहा था दूध, एक कॉल ने पहुंचाया जेल

हापुड़ में डेयरी संचालक गिरफ्तार : भैसों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देकर निकाल रहा था दूध, एक कॉल ने पहुंचाया जेल

भैसों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देकर निकाल रहा था दूध, एक कॉल ने पहुंचाया जेल

Tricity Today | डेयरी संचालक गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक डेयरी संचालक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भैसों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देकर दूध निकाल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, पुलिस नें बताया कि इस मामले शिकायत मिली थी कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में डेयरी संचालक भैसों को प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाकर दूध निकालते हैं। यह इंजेक्शन पशुओं और दूध पीने वाले लोगों के लिए हानिकारक है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर 8 डेयरियों पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 90 वायल आक्सीटोसिन इंजेक्शन की बरामद की हैं। साथ ही एक आरोपी ईशा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ऐसी डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है जो इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया की ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद पकड़े गया आरोपी भैसों को लगा रहा था। भैंस से अधिक दूध निकालने के लिए इस इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। 

पुलिस का बयान
थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता नें बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस टीम को लेकर गांव बड़ौदा सिहानी में 8 डेयरी संचालको के यहां छापा मार कार्यवाही की गई थी। पुलिस टीम नें इस मामले में एक आरोपी ईशा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस नें डेयरी से 90 वायल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.