मासूम बच्चों से बचपन में छूटा मां का साया, नोएडा से जुड़ा लिंक

हापुड़ में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप : मासूम बच्चों से बचपन में छूटा मां का साया, नोएडा से जुड़ा लिंक

मासूम बच्चों से बचपन में छूटा मां का साया, नोएडा से जुड़ा लिंक

Tricity Today | महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार रेखा अपने पति के साथ अपना मायके में ही रहती है और उसके दो बेटे है। बड़ा बेटा 12 साल और छोटा 10 साल का है। पति नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है, जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है। घर में बुधवार की रात को रेखा और उसके बच्चे थे, पति और भाई काम पर गए हुए थे। रात को करीब 12 बजे रेखा का भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के पेड़ पर रेखा का शव लटका हुआ है। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसने अपने जीजा, अन्य परिजन और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेखा का शव देख परिजन और उसके छोटे छोटे दो मायूस बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रेखा की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या बोले अधिकारी?
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव मिलने की परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी। शव पोस्टमार्टम के भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले की विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख गहनता से जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.