बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, जाम के झाम से राहत दिलाने की मांग

एसपी से मिला संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल : बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, जाम के झाम से राहत दिलाने की मांग

बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, जाम के झाम से राहत दिलाने की मांग

Tricity Today | एसपी से मिला संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

Hapur News : एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह से संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान एसपी से मुलाक़ात कर शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका समाधान कराने की मांग की। 
 
ये बताई समस्या 
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल पुलिस ऑफिस में एसपी से मिले। व्यापारी नेताओं ने एसपी को बताया कि आगामी दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ जाएगी, इसलिए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए ताकि व्यापारियों और बाजारों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारियों ने एसपी को बताया जाम के झाम की समस्या से हर कोई परेशान है। जाम में फंसकर शहरवारियों के साथ-साथ व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस गंभीर समस्या से हजारो लोग परेशान हैं। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। थानों में प्रतिमाह व्यापारियों की बैठक कराई जाए ताकि व्यापारी अपनी समस्याओं को रख सकें। एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

यह रहे मौजूद 
इस दौरान संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी, महामंत्री संजय अग्रवाल, चेयरमैन अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग, मनीष मक्खन आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.