हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बड़ी खबर : हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Tricity Today | केशव प्रसाद मौर्य

Hapur News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को हापुड़ पहुंचे। हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक हापुड़ विजय पाल आढ़ती और भाजपाइयों ने केशव प्रसाद मौर्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
मंगलवार की सुबह केशव प्रसाद मौर्य कार में सवार होकर हापुड़ पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डिप्टी सीएम हापुड़ में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। हापुड़ के जिला अधिकारी के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.