डीएम और अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की सुनी समस्या, मदद करने का दिया भरोसा

हापुड़ में मनाया गया संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की सुनी समस्या, मदद करने का दिया भरोसा

डीएम और अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की सुनी समस्या, मदद करने का दिया भरोसा

Tricity Today | डीएम और अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की सुनी समस्या

Hapur : जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने क्या कहा?
जिलाधिकारी हापुड़ ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से दो का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा करा दिया गया।

यह रहे मौजूद
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, उपजिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.