वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, लंबी आयु के लिए रखा व्रत

Jyeshtha Amavasya 2023: वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, लंबी आयु के लिए रखा व्रत

वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, लंबी आयु के लिए रखा व्रत

Tricity Today | वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह

Hapur: जिले में जगह जगह वट सावित्री पर्व मनाया जा रहा है, इस पर्व को लेकर महिलाओं मे काफी उत्साह देखने कों मिला है, बरगद के पेड़ की पूजा कर पित के लिए लंबी आयु की दुआं मांग रही है,सुबह से ही महिलाएं एकत्र होकर पूजा अर्चना करने में लगी हैं, मान्यता है कि इस दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे, इस कारण से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि जो स्त्री सावित्री के समान यह व्रत करती है, उसके पति से लेकर घर पर आने वाले सभी संकट समाप्त होते हैं। इस दिन महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री सत्यवान और अन्य इष्टदेवों का पूजन करती हैं। इसी कारण से इस व्रत का नाम वट सावित्री पड़ा है। इस व्रत के परिणामस्वरूप सुखद और संपन्न दांपत्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.