नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जुताई कर घर वापस लौट रहा था

हापुड़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर : नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जुताई कर घर वापस लौट रहा था

नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जुताई कर घर वापस लौट रहा था

Tricity Today | हापुड़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द में खेत से घर लौट रहे किसान की अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत होने से हड़कंप मच गया। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों मिली तो कोहराम मच गया। 

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गांव नवादा खुर्द के रहने वाले हर स्वरूप अपने 30 वर्षीय बेटे रविंद्र के साथ खेत पर काम करने के लिए गया हुआ थे। वह खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह खेत से बाहर आए तो ट्रैक्टर ऊंचाई पर पहुंचने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद रविंद्र की ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलती ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

क्या बोले अफसर
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली थी। हालांकि बाद में जानकारी करने पर हादसे में किसान की मौत होने की बात सामने आई थी। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.