नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान, नहीं मिल रही डीएपी खाद, डीएम को ज्ञापन

हापुड़ में किसानों का प्रदर्शन : नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान, नहीं मिल रही डीएपी खाद, डीएम को ज्ञापन

 नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान, नहीं मिल रही डीएपी खाद, डीएम को ज्ञापन

Tricity Today | किसानों ने समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Hapur : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।

ये रहीं मुख्य मांगें 
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। मिल मालिक को शुगर मिल कर्मचारियों की एक वर्ष की तनख्वाह रोक कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करना चाहिए। आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहा है, जिस कारण फसल बर्बाद हो रही है। इसके साथ ही पूर्व में 13 महीने चले आंदोलन के समय पर केंद्र सरकार द्वारा कुछ वादे किए गए, जो पूरे नहीं हो पाए। इसलिए आज प्रदर्शन किया गया है। किसानों को जबरदस्ती यूरिया नैनो थोपा जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। 

डीएपी की व्यवस्था हो बेहतर
भकियू युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि इस समय किसानों की फसल बुवाई का समय चल रहा है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। कभी भी जनपद में डीएपी समाप्त हो जाती है। इसकी व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला संरक्षक पीके वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी जन्म सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज त्यागी, मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव पंकज चौधरी, जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह त्यागी, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, लविश शर्मा, मनवीर सिंह, चौधरी अरुण, प्रदीप त्यागी, चौधरी अरविंद सिंह, अनुज कुमार, योगेश चौधरी, कुलदीप राठी, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नवीन त्यागी, संजय चौधरी, तुषार, वीरेंद्र सिंह, लकी त्यागी, प्रदीप चौधरी, शेखर चौधरी, सरदार कुंवर सिंह, शब्बू चौधरी, जसवंत गिरी, रणवीर सिंह, बंटी गुर्जर, बलराज सिंह, अदनान मौलाना कासिम अली, फहीम खान, औरंगज़ेब, आमिर खान, रुस्तम सिद्धू, रवि कुमार, विपुल कुमार, भूरे ठेकेदार, रणधीर, कृष्णा, विपिन, साजिद, मुकेश त्यागी, विक्रांत, मुनींद्र सिंह, मामल त्यागी, मुजीब खान, गुलफाम खान, आसिफ खान, आजाद, प्रेम सिंह, रणधीर सिंह, आकाश प्रधान, नासिर खां, प्रिंस त्यागी, ऋतिक, मनोज प्रधान, इंसाफ अली, मुकीम खां, पुष्पेंद्र सिंह, अखिल कुमार, इमरान, जुबेर, सचिन, राजवीर सिंह, शहाबुद्दीन, जितेंद्र, जिला, उपाध्यक्ष महिला कल्पना देवी, संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.