जिले में मिशन शक्ति 4.0 को दी गति, पिंक बूथ का किया शुभारंभ

Hapur News : जिले में मिशन शक्ति 4.0 को दी गति, पिंक बूथ का किया शुभारंभ

जिले में मिशन शक्ति 4.0 को दी गति, पिंक बूथ का किया शुभारंभ

Tricity Today | पिंक बूथ का किया शुभारंभ

Hapur : मिशन शक्ति 4.0 अभियान को गति देते हुए महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं की सहायता एवं समस्याओं के निराकरण हेतु महिला पिंक बूथ/चौकी का महिला मुख्य आरक्षी रीना देवी (पिंक बूथ प्रभारी) से फीता काटवाकर उद्घाटन कराया गया। इस दौरान एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक शिकायत पेटिका भी रखवाई
बूथ में महिलाएं किसी भी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकती हैं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगी। उन्हें सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जाएगा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिंक बूथ के लिए जिले में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। यहां सभी तरह के संचार माध्यम होंगे, जो पुलिस के पास होती है। पीड़ित महिला बेझिझक अपनी बात को रख सकती हैं। उनके नाम पते कुछ मामलों मे गोपनीय रखे जाएंगे। इसके साथ ही एक शिकायत पेटिका भी रखवाई गई है। अगर कोई महिला लिखकर शिकायत करना चाहती है तो पेटिका में शिकायत पत्र डाल सकती है।

ये रहे मौजूद
सिम्भावली थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को थाना स्तर से दो स्कूटी दी गई है। ताकि किसी भी सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंच सकें। इस अवसर पर एसपी अभिषेक वर्मा, गढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.