सरकार की इस योजना से बकरी पालने वाले किसान होंगे मालामाल, जानिए कैसे

Hapur News : सरकार की इस योजना से बकरी पालने वाले किसान होंगे मालामाल, जानिए कैसे

 सरकार की इस योजना से बकरी पालने वाले किसान होंगे मालामाल, जानिए कैसे

Tricity Today | अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार

Hapur News : सरकार की ओर से लगातार किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश जारी है। अब पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग की ओर से भी नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत किसानों को बकरी पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बकरी पालने से किसान को 3 से 4 गुना तक मुनाफा मिलेगा जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

ऐसे मिलेगी सब्सिडी
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत किसान बकरी पालन कर सकते हैं। इसके तहत किसानों को 100 बकरी पालने के लिए 20 लाख रुपए की योजना दी जा रही है। उस पर 50 फ़ीसदी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत किसान अपना आवेदन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग में जमा कर सकते हैं। जबकि 200 बकरी पालने पर 40 लाख रुपए मिलेंगे। 500 बकरी पालने पर एक करोड़ का प्रोजेक्ट है।

इतनी जमीन होना है अनिवार्य
नियम के अनुसार बकरी पालने के लिए कम से कम 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए। वहां बकरियों को धूप,वर्षा आदि से बचाने का प्रबंध भी होना जरूरी है। इसके अलावा पेयजल की भी व्यवस्था होनी जरूरी है।

क्या है लोन का प्रोसेस 
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के अनुसार 5 साल की यह स्कीम है। आवेदन स्वीकार होने से पहले किसान के खाते में 30 फ़ीसदी धनराशि भी होनी चाहिए। किसान को इसका प्रमाण भी दिखाना होगा तभी किसान का करीब 70 फ़ीसदी लोन स्वीकृत होगा। इसमें 50 फ़ीसदी सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसान को 100 बकरी और 5 बकरे मिलेंगे। किसानों को अच्छी नस्ल की बकरी और बकरे चुनने का मौका भी दिया जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग की ओर से भी किसान की मदद कराई जाएगी वैसे तो भारत में किस नस्ल की बकरियां हैं।

इन नस्लों के बकरियां ज्यादा हैं
प्रमुख रूप से बरबरी, जमुनापारी, जखराना, ब्लैक बंगाल, मारवाडरी,बीटल, सिरोही, ओस्मानाबादी और गद्दी नस्ल की बकरियां ज्यादा है। एक बकरी एक बार में 3 से 4 बच्चे तक देती है। यही किसान की सबसे बड़ी आमदनी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.