मंदिरों में ऐसे मनाया त्योहार, भक्तों ने ग्रहण किया अन्नकूट का प्रसाद 

हापुड़ में गोवर्धन पूजा की धूम : मंदिरों में ऐसे मनाया त्योहार, भक्तों ने ग्रहण किया अन्नकूट का प्रसाद 

मंदिरों में ऐसे मनाया त्योहार, भक्तों ने ग्रहण किया अन्नकूट का प्रसाद 

Tricity Today | गोवर्धन त्योहार जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया

Hapur News : गोवर्धन त्योहार जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिले के मंदिरों में कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। शाम के समय घरों और गोशाला में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजन किया गया।

अनेक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया
आद्यशक्ति प्राचीन श्री चंडी मंदिर, बुंलदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर, रेलवे रोड स्थित नवदुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री पंचायती गौशाला, दादाबाड़ी समेत अनेक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। शाम के समय घरों और गोशाला गाय के गोबर के द्वारा गिरीराज भगवान की मूर्ति बनाकर, गन्ना, मूली, साग, सिंघाड़े चढ़ाकर पूजा की गई। पूजन कर लोगों ने अन्न और धन की वृद्धि के लिए कामना की और अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

क्या बोले ज्योतिषचार्य
ज्योतिषचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देवता का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। पूजन के दौरान भगवान को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का भोग लगाया गया था, जिसे अन्नकूट प्रसाद कहा जाता है। तभी से गोवर्धन पर्व के दिन मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.