नोएडा के पंडित जी ने हापुड़ में किया विधान पाठ

धर्मकर्म : नोएडा के पंडित जी ने हापुड़ में किया विधान पाठ

नोएडा के पंडित जी ने हापुड़ में किया विधान पाठ

Tricity Today | विधान पाठ मे बैठकर पूजा-अर्चना की

Hapur News : आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रविवार को भगवान शान्तिनाथ विधान पाठ का भव्य आयोजन हुआ। जैन धर्म के अनुयायियो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजा-अर्चना की। विधान का आयोजन रितेश शिप्रा जैन के परिवार के सौजन्य से किया गया। विधान की पूजा को जैन विद्धान अभिषेक जैन शास्त्री (नोएडा) ने सम्पन्न कराया। संगीतकार विकास भारद्वाज ने संगीत के माध्यम से भक्तिपूर्ण बनाया।

भगवान शान्तिनाथ विधान सभी प्रकार के कष्टो का नाश होता है 
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा की भगवान शान्तिनाथ विधान से सभी प्रकार के कष्टो का नाश होता है, मन शांत व पवित्र बनता है। इस प्रकार के विधान पाठ मे अवश्य शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करना चाहिए। रितेश जैन ने सभी को श्रीफल वितरित किए।

उपस्थित लोग 
इस अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार जैन ,सदीप जैन, अनिल जैन क्राकरी वाले, हिमांशु जैन, सरोज जैन, प्रभा जैन, पुष्प, सपना जैन आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.