कार्यक्रम की तैयारी में जुटे अफसर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हापुड़ में भव्य स्वागत : कार्यक्रम की तैयारी में जुटे अफसर

कार्यक्रम की तैयारी में जुटे अफसर

Tricity Today | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Hapur News : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या चार अप्रैल यानि कल जनपद में पहुंचेंगे। उनकी कार्यक्रम आने के बाद अफसर तैयारी में जुट गए हैं। अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।
 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया निरीक्षण 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सवा ग्यारह बजे भाजपा के प्रीत विहार स्थित कार्यालय में पहुंचेंगे। जहां पार्टी के पदाधिकारियों, पार्टी कोर ग्रुप और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे से कलेक्ट्रेट में जनपद के सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। प्रेस वार्ता और विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम पांच बजे दिल्ली यूपी सदन के लिए रवाना हो जाएगा। 

अफसर समीक्षा बैठक की तैयारी में जुट 
वहीं डिप्टी सीएम का कार्यक्रम आने के बाद विभिन्न विभागों के अफसर समीक्षा बैठक की तैयारी में जुट गए हैं। इसके साथ ही भाजपाई भी उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.