बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए की नारेबाजी, सीएम योगी से की मांग

हापुड़ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए की नारेबाजी, सीएम योगी से की मांग

बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए की नारेबाजी, सीएम योगी से की मांग

Tricity Today | कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Hapur News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय पर किसानों के लिए धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान किसानों ने बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

बर्बाद हुई फसल का नहीं मिला उचित मुआवजा 
प्रदर्शन के दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि एवं अति वृष्टि के कारण कई जिलों में किसानों की गेहूं, आलू, तिलहन सहित कई खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए 24 घंटे के भीतर किसानों को बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए एक अनुरोध पत्र भी लिखा था। लेकिन दुर्भाग्य वर्ष अभी तक किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल सका हैं।

23 करोड़ रुपए का मुआवजा नाकाफी 
ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल के लिए महज 23 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। जो कि किसानों को "ऊंट के मुंह में जीरा देने" के समान हैं। उन्होंने कहा है की ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में किसानों की फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है, जिसे मुख्यमंत्री महज 23 करोड़ रुपए के मुआवजे में निबटाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना मुआवजा प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को देना चाह रहे हैं उससे ज्यादा की लागत की किसानों की फसल तो तबाह हो चुकी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.