Hapur : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती और सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा शपथ दिलाई l जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभागार में आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम में आगामी दिनों में तहसील, ब्लॉक, स्कूल, कॉलेजों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजन किया जाएगा।
मेधा रूपम ने क्या शपथ दिलाई
जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई कि, ‘‘प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे। सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय अपनी और पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट जरूर पहनेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं दौड़ाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है।
जरूरी है सड़क सुरक्षा नियमों का पालन
जिलाधिकारी ने कहा, "शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हम सब ने मिलकर जो शपथ ली है, उसका स्वयं पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ ही दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए हम सभी को हाथ मिलाना होगा।"