सड़कों पर आवारा जानवरों के आतंक पर किसानों ने लिया एक्शन, अधिकारियों के ना सुनने पर ब्लॉक परिसर में बांधे पशु

हापुड़ में प्रदर्शन : सड़कों पर आवारा जानवरों के आतंक पर किसानों ने लिया एक्शन, अधिकारियों के ना सुनने पर ब्लॉक परिसर में बांधे पशु

सड़कों पर आवारा जानवरों के आतंक पर किसानों ने लिया एक्शन, अधिकारियों के ना सुनने पर ब्लॉक परिसर में बांधे पशु

Tricity Today | Stray animals

Hapur : आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने मोर्चा खोल दिया और आवारा पशुओं को ब्लॉक में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बता दें कि आवारा पशुओं से परेशान किसान कई बार अधिकारीयों से गुहार लगा चुके हैं। आवारा पशु किसानों को आए दिन नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में आज मामला तब गरमा गया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसान गढ़मुकतेश्वर ब्लॉक में आवारा पशुओं को लेकर पहुंच गए। जहां किसानों नें पशुओं को वही बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। पशु फसल को पहुंचा रहे हैं नुकसान
दरअसल, गावों में आवारा पशुओं का आतंक रहता है और खड़ी फसल को आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे है। जिसको लेकर किसान कई बार गुहार भी लगा चुके हैं। मगर ऐसे में आज मामला तब गर्म हो गया। जब गढ़मुक्तेश्वर इलाके में किसान आवारा पशुओं को लेकर गढ़ ब्लॉक में पहुंच गए।

अधिकारियों पर अनदेखा करने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुन ने बताया कि कई बार अधिकारियों से आवारा पशुओं को लेकर कहा गया लेकिन अधिकारियों ने इस मसले को अनदेखा किया है। मजबूरन सभी किसानों ने आवारा पशुओं को गढ़ ब्लॉक में बंद कर विरोध जताया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.