एडीएम और एडिशनल एसपी ने गंगा घाट का किया निरीक्षण, उमड़ेगी भीड़

मकर संक्रांति को लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट : एडीएम और एडिशनल एसपी ने गंगा घाट का किया निरीक्षण, उमड़ेगी भीड़

एडीएम और एडिशनल एसपी ने गंगा घाट का किया निरीक्षण, उमड़ेगी भीड़

Tricity Today | Symbolic Photo

Hapur news : जिले अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी क्षेत्र के ब्रजघाट पहुंचे। जहां पर मकर संक्रांति पर्व 2024 (Makar Sankranti festival 2024) के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम संदीप सिंह और एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया, साथ ही पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। मकर संक्रांति पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करने के लिए आवागमन होता हैं।

स्नान करने पहुंचेंगे श्रद्धालु 
भारतीय संस्कृति में भगवान सूर्य नारायण से जुड़े कई प्रमुख पर्वो को मनाने की परंपरा हिन्दू धर्मबलियो में है, जिसमें मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। जो भगवान सूर्यनारायण के उत्तरायण होकर मकर राशि मे प्रवेश करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। सूर्य देव के धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश के इस पर्व को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है। गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के ब्रजघाट के गंगा घाटों पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी सहित कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं।  

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
तीर्थनगरी के ब्रजघाट गंगा घाटों पर मकर संक्रांति पर्व के मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचते का अनुमान है। जिसको लेकर हापुड़ का पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे में ब्रजघाट और पूठ के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात भी किया जाएगा। गंगा घाटों पर महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। घाट पर सुरक्षित गंगा स्नान के लिए बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिसको लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट भी हो गई है। ऐसे में ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात भी किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, सीओ गढ़, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल, नगरपालिका के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.