वेस्ट यूपी के युवाओं को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 अरेस्ट

हापुड़ पुलिस ने किया बड़े गैंग का पर्दाफाश : वेस्ट यूपी के युवाओं को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 अरेस्ट

वेस्ट यूपी के युवाओं को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 अरेस्ट

Tricity Today | पुलिस हिरासत में आरोपी

Hapur News : बाबूगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन हथियार तस्करों को पकड़ा है। यह बदमाश अवैध तमंचे को 5 से 7 हजार रुपए में अवैध हथियार बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए बदमाशों से 2 अवैध पिस्टल मैगजीन के साथ, 08 अवैध तमंचे, बाइक और स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हापुड़ पुलिस ने मोनू उर्फ खिजर, जमशेद और नौखैज को गिरफ्तार किया है।

तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे
मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस मंगलवार को बछलौता नहर पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच उसका सामना अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्यों से हुआ। जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, 8 तमंचे, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए बदमाश मोनू के खिलाफ चार मुकदमे, जमशेद के खिलाफ दो और नौखैज के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

इन सवालों का जवाब ढूंढने में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां से इन हथियारों को खरीदते थे और अब तक कितने लोगों को इन्होंने हथियार बेचे हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आर्थिक मुनाफा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। यह लोग ऑन डिमांड बंदूकों की सप्लाई करते थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.