पहले प्रेमी की बारात में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर दुल्हन के साथ...

नोएडा की लड़की को धोखा देना हापुड़ के युवक को पड़ा भारी : पहले प्रेमी की बारात में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर दुल्हन के साथ...

पहले प्रेमी की बारात में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर दुल्हन के साथ...

Google Image | symbolic image

Hapur News : पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के मंडप में एक युवती द्वारा किए गए हंगामे के मामले में अब नया मोड़ आया है। दुल्हा और प्रेमिका अलग-अलग धर्मों से हैं। युवती के अनुसार वह पहली बार सोशल मीडिया के द्वारा युवक के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और बाद में लिव-इन में भी रहे। करीब 10 माह पूर्व दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरोप है युवक बिना युवती को बताए दूसरा विवाह कर रहा था। जिसकी जानकारी होने पर युवती मौके पर पहुंची और हंगामा कर दिया था। वहीं, दुल्हन के पिता ने दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
दरअसल, पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा के रहने वाले हनीश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तीन माह पहले उसने अपनी बेटी की शादी मुस्लिम धर्मानुसार अपने परिवार के सहयोगी मोमीन के कहने पर नजमू साथ मे तय की थी। रिश्ता तय करने के बाद उन्होंने लड़के वालों को अब तक लगभग 3 लाख रुपये चीज-कपड़ा (ईद का सामान गोद भराई) मे खर्च किए थे। शादी 28 अप्रैल 2024 को होनी तय हुयी थी। 

नोएडा की रहने वाली है दूल्हे की प्रेमिका
पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी हैसियत अनुसार शादी में खाना में लाखों रुपये खर्च किए थे। फिर अचानक नोएडा सेक्टर-31 में रहने वाली यामीनी नाम की युवती शादी वाली जगह पर आ गई और हंगामा करने लगी। उसने सभी से मौके पर कहा कि उसकी शादी नजमू के साथ पहले हो गई है। शादी के सभी साक्ष्य उसके पास में है। नजमू उनको धोखा देकर बिना उसकी जानकारी के शादी कर रहा है। नजमू और उसके परिवार को यामीनी की शादी के बारे में पहले से पता था।

दुल्हन की मानसिक स्थिति खराब हुई
पीड़ित ने बताया कि उस समय उसकी बेटी का निकाह नही हुआ था। वहां पर विवाद के कारण नजमू के परिवार और रिश्तेदार वहां से भाग गए। पीड़ित पिता ने पुलिस को बीताया कि दूल्हा नजमू, रिश्ता कराने वाले और नजमू के परिवार ने जानकारी होने पर भी मेरे साथ में जालसाज करके धोखा दिया। आरोप है कि इस घटना के बाद उसकी बेटी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

पुलिस अफसर का बयान
पिलखुवा सर्किल के डीएसपी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एक पीड़ित ने दूल्हे पक्ष पर आरोप लगाए है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नजमू, मोमीन और नजमू के परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.