फर्जी तरीके से चल रहे 2 हॉस्पिटल किए सील, 1 संचालक को नोटिस जारी

हापुड़ में हेल्थ डिपार्टमेंट ने की बढ़ी कार्रवाई : फर्जी तरीके से चल रहे 2 हॉस्पिटल किए सील, 1 संचालक को नोटिस जारी

फर्जी तरीके से चल रहे 2 हॉस्पिटल किए सील, 1 संचालक को नोटिस जारी

Tricity Today | फर्जी तरीके से चल रहे 2 हॉस्पिटल किए सील

Hapur News : जिले की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर अवैध रूप से चल रहे दो अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया। इस दौरान अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।

ACMO ने की कार्रवाई 
ACMO डॉ. वैध प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ क्षेत्र में नक्का कुआं रोड पर मन्नत अस्पताल और नानपुर का शिव अस्पताल अवैध रुप से चलाया जा रहा था। एसीएमओ ने शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। वहीं जैन गली के पास चल रहे भारत अस्पताल को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि जिले में दर्जनों अस्पताल और क्लीनिक फर्जी तरीके से चल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खानापूर्ति कर चले जाते हैं।

कार्रवाई रहेगी जारी 
वहीं जिले के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि इस तरह के अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा, गैर कानूनी कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.