गंगा का बड़ा जलस्तर, डीएम ने किया हाई अलर्ट जारी

Hapur News: गंगा का बड़ा जलस्तर, डीएम ने किया हाई अलर्ट जारी

गंगा का बड़ा जलस्तर, डीएम ने किया हाई अलर्ट जारी

Tricity Today | गंगा का बड़ा जलस्तर

Hapur News : पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोग बाढ़ आने से पहले ही दहशत में है। क्योंकि यहां पर हर साल गंगा अपना विकराल रूप धारण कर लेती है। वहीं, प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर रखी है।

पानी के स्तर ने बढ़ाया गांव वालो का डर 
दरअसल, खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में हर साल बाढ़ अपना कहर बरसाती है। इस कारण इन गांवों में रहने वाले लोगों बाढ़ आने से पहले ही चिंता होने लगी है। हालांकि, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। खादर क्षेत्र के गांव में रहने वाले लोगों की माने तो जैसे गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा वैसे ही खादर क्षेत्र के इन गांव की ओर रुख करेगी। हर वर्ष बाढ़ के पानी से किसानों की हजारों एकड़ फसल तबाह हो जाती है। पशु आदि भी बह जाते हैं। अनाज व कीमती सामान भी नष्ट हो जाता है

बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी
वहीं, प्रशासन की मानें तो अभी बाढ़ के हालात नहीं है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश को देखते हुए बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। सभी को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 198.90 मीटर पहुंच गया है। जबकि बिजनौर बैराज से 48,200 क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है। इसकी वजह से जलस्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.