हापुड़ में डेंगू ने बरपाया कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 68 के पार

चिंताजनक : हापुड़ में डेंगू ने बरपाया कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 68 के पार

हापुड़ में डेंगू ने बरपाया कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 68 के पार

Google Image | Symbolic Image

Hapur News : जिले में डेंगू अपना प्रकोप दिख रहा है और अब 4 नए डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 69 पहुंच गई है। डेंगू के बढ़ते इस प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।

डेंगू का बढ़ रहा है प्रकोप
शहर और देहात में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लैब में 42 संदिग्ध की एलइजा जांच कराई गई। जिसमें 4 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि 38 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

168 घरों में चला सर्च अभियान 
डीएमओ सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम में 168 घरों की जांच की। जिन में 178 कूलर, 381 गमले, 82 ड्रम, 64 टायर, 171 रेफ्रिजरेटर, 526 अन्य पात्रों में जांच की गई। जिसमे 76 पत्रों में लार्वा मिला जिसे नष्ट कराया गया है।

 क्या कहा सीएमओ ने?
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। कोई मरीज गंभीर नहीं है और सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.