पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेठ कर रहा रेप का प्रयास, ग्रेटर नोएडा के 8 लोगों पर एफआईआर

हापुड़ की महिला ने पुलिस से मांगा इंसाफ : पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेठ कर रहा रेप का प्रयास, ग्रेटर नोएडा के 8 लोगों पर एफआईआर

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेठ कर रहा रेप का प्रयास, ग्रेटर नोएडा के 8 लोगों पर एफआईआर

Google Image | Symbolic Image

Hapur News : महिला ने पति पर शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाने और जेठ ने गलत नजर रखते हुए कई बार दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति ने पंचायत में महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देना और तीन तलाक कानून के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज हुई है।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 24 अप्रैल 2020 को जिला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए-दिन एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की चलते विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती थी। जेठ भी पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। कई बार जेठ ने अकेले में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। 

गौतमबुद्ध नगर के 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पीड़िता का कहना है कि बीते 5 जनवरी 2023 को उसे तलाक का नोटिस मिला। जिसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत में भी आरोपित ससुराल पक्ष के लोग बुलेट बाइक और एक लाख की मांग अड़े रहे। पंचायत में पति ने तीन बार बोलकर तलाक दिया। पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननदोई और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.