भाजपा नेता कमल त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया थाने का घेराव

Hapur News : भाजपा नेता कमल त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया थाने का घेराव

भाजपा नेता कमल त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया थाने का घेराव

Tricity Today | भाजपा नेता कमल त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया थाने का घेराव

Hapur : गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं रोड पर स्थित धर्मशाला पर अवैध कब्जा करने के मामले में आरोपी कमल त्यागी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। नाराज सर्व समाज के लोगों ने मुख्य आरोपी कमल त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का घेराव किया। लोगों की मांग है कि पुलिस ने कमल त्यागी की गिरफ्तारी नहीं की है। ऐसे में जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

सभी पहले गुरुद्वारे पर एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च निकालते हुए गढ़ कोतवाली पहुंचे और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जल्द से जल्द मुख्य आरोपी कमल त्यागी की गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि धर्मशाला पर अवैध कब्जा करने के मामले में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भाजपा नेता कमल त्यागी समेत सात नामजद और 33 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.