शहर में निकली जय हिन्द तिरंगा यात्रा, नारों से गूंज उठा इलाका

Hapur News : शहर में निकली जय हिन्द तिरंगा यात्रा, नारों से गूंज उठा इलाका

शहर में निकली जय हिन्द तिरंगा यात्रा, नारों से गूंज उठा इलाका

Tricity Today | नारों से गूंज उठा इलाका

Hapur News : राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ इकाई के तत्वावधान में जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भगवती गंज से शुरू हुई और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। जय हिंद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी (वीर चक्र) राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा विंग मेजर सुशील गोयल, डॉ. वीबी द्विवेदी (उप कृषि निदेशक) एवं मनोज कुमार (जिला कृषि अधिकारी) ने संयुक्त रूप से किया।

यहां-यहां से गुजरी यात्रा
तिरंगा यात्रा भगवती गंज से पक्का बाग चौराहा, अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड से होकर नगरपालिका स्थित शहीद स्थल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण हाल ही में उत्तराखंड सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को अपने कौशल से पहाड़ में छेद कर बाहर निकालने वाले पाताल वीर (रैट माइनर्स), बालक सुभाष चन्द्र बोस के सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चे, मातृशक्ति, प्रबुद्धजन रहे। यात्रा के दौरान हवन, यज्ञ मंत्रोचारण के साथ शहर के पर्यावरण को शुद्ध किया गया।

यह संस्थाएं भी रहीं मौजूद
तिरंगा यात्रा में कई सहयोगी संस्थाओं में राष्ट्रीय सैनिक संस्था  गाजियाबाद इकाई से जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में 30 पदाधिकारियों का दल, भाकियू, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, गायत्री परिवार, जनसंख्या समाधान फॉउंडेशन, सेवा भारती नवकुंज, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लोग मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी उपाध्यक्ष, मुकेश प्रजापति जिला सचिव, गुलशन त्यागी अनुशासन सचिव, श्याम वर्मा सूचना मंत्री, राजकुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, ताराचंद जाटव, सतवीर प्रधान, राजकुमार, ऋषिपाल एवं महिला बिग्रेड में डॉ. सरगम अग्रवाल, मोनिका, दीपिका, प्राची खुल्लर, मुनेश त्यागी, संगीता चौधरी, पूनम उपाध्याय, रुचि गोयल एवं बाल वीर सम्मलित रहे।

इन्हें किया सम्मानित
संस्था ने रैट माइनर्स मोनू कुमार, देवेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, सौरभ कश्यप, जतिन कश्यप एवं नसरुद्दीन को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी एवं मेजर सुशील गोयल राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा विंग ने हापुड़ इकाई को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.