जानिए कितनी सीटों पर और किसके साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024

हापुड़ में जयंत चौधरी ने दिया बड़ा बयान : जानिए कितनी सीटों पर और किसके साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024

जानिए कितनी सीटों पर और किसके साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024

Tricity Today | हापुड़ में जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ

Hapur News : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मस्थली गांव नूरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसान नेता और अपने दादा चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहीं, ग्रामीणों के साथ केंद्र सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर की।

चुनाव घोषित होने पर देंगे जवाब 
दरअसल, हापुड़ के गांव नूरपुर में जयंत चौधरी नें किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मीडिया के सवाल पर उन्हों कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है इसका जवाब वह तब देंगे, जब चुनाव की घड़ी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं रालोद कितनी सीटों पर लड़ेगी, ये सारी बातें समय पर होंगी। 
इंडिया गठबंधन से अलग होने पर साधी चुप्पी 
वहीं इंडिया गठबंधन से अलग होने के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि जब औपचारिक घोषणा हो जाएगी तब वह इन सवालों का जवाब भी खुलकर देंगे और तब बताएंगे कि आखिर क्या कारण रहे और उनकी आगे की क्या सोच है और क्या अपने लोगों के लिए करना चाहते हैं।

रालोद किसानों के साथ, सरकार रखे विशेष ध्यान 
किसानों के आंदोलन के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि किसानों की सुनवाई होनी चाहिए, रालोद किसानों के साथ है, किसानों के जो मुद्दे हैं उन पर सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जितना संघर्ष करता है, जितनी मेहनत किसान करता है शायद और कोई वर्ग इस देश में नहीं करता है। सरकार को देश की मुख्य धारा में जो बातचीत नीतियां बनती हैं, उनमें किसानों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक खालिद मसूद, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, रालोद युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, आकिल खान, जितेन्द्र कुक्कू, वरिष्ठ नेता प्रो. अब्बास अली, अमित अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.