कांग्रेस के इस काम से नाराज थे सीएम नीतीश, इसलिए दिया भाजपा का साथ

हापुड़ में केसी त्यागी बोले- कांग्रेस के इस काम से नाराज थे सीएम नीतीश, इसलिए दिया भाजपा का साथ

कांग्रेस के इस काम से नाराज थे सीएम नीतीश, इसलिए दिया भाजपा का साथ

Tricity Today | जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी

Hapur News : जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी हापुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) विपक्षी गठबंधन की आधारशिला थे। नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से बाहर आने के बाद अब विपक्ष के एक-एक करके सभी दल बाहर आ रहे हैं और इसमें अगर गलती है तो कांग्रेस की ही पूरी गलती है। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। इसके बाद भी कांग्रेसियों में अहंकार है। कांग्रेस गठबंधन में सीटों का बंटवारा सही प्रकार से नहीं हाे रहा है। कई राज्यों में तो विपक्षी गठबंधन को सीट तक देने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस गठबंधन के नेतृत्व को भी चाहती थी हड़पना
दरअसल, हापुड़ शहर के किठौर रोड पर सोमवार रात एक विवाह समारोह में केसी त्यागी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहीं, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है। पिछले दो लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस तो गठबंधन के नेतृत्व को भी हड़पना चाहती है। एक भी सीट हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में जहां कांग्रेस की ताकत है, वहां एक भी सीट कांग्रेस गठबंधन को देना नहीं चाहती थी। 

कांग्रेस को रिजेक्ट कर चुकी है जनता, मोदी से नहीं कोई मुकाबला 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक सांसद है, उसके बाद भी 20 सीटों पर वह लड़ना चाहते थे। यही हाल बिहार और पश्चिम बंगाल का भी था। नीतीश कुमार तो खुद चाहते थे कि गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाई और कांग्रेस को जनता रिजेक्ट कर चुकी है। उनका मोदी से कोई मुकाबला नहीं है, वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए में है और जयंत चौधरी का भी एनडीए में स्वागत करते हैं। हमारा पिछड़ा हुआ कुनबा फिर से इकट्ठा हो रहा है। इस दौरान कृपाल सिंह, मदन सैनी, नरेंद्र त्यागी, मुकुल त्यागी, रामपाल त्यागी, विपिन त्यागी, राजू भट्टा वाले, हरेंद्र त्यागी एडवोकेट, मुकेश त्यागी, विनोद त्यागी आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.