HapurNews : दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की संविधान गौरव अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
संवैधानिकमूल्यभाजपाकीउपलब्धियां
बैठक को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान के गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है, जिसमें जिले की टोली मंडल की टोली बना करके कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जाना है। संवैधानिक मूल्य भाजपा की उपलब्धियां और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान किस प्रकार भाजपा द्वारा किए जाने वाले सम्मान के बारे में बताना है।
घर-घरतकपहुंचना
आज तक विपक्षी पार्टियों ने बाबा साहब को उसे सम्मान से वंचित रखा जिसके हो हकदार थे, बाबा साहब का संविधान निर्माण में जो अमूल्य योगदान है इस योगदान को हमें घर-घर तक पहुंचना है। कॉलेज स्कूलों में जाकर के गोष्ठी करनी है, प्रबुद्धजनों से मिलना है और बाबा साहब के विषय में संविधान पर चर्चा करनी है। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शमेंद्र त्यागी ने की, जबकि संचालक मोहन सिंह ने किया।
येरहेमौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव सिरोही, प्रफुल्ल सारस्वत, संजय त्यागी, पवन सैनी, दीपक भाटी, मनोज बाल्मीकि, सुमित पर्चा, राहुल उपाध्याय, पिंकी त्यागी, छवि दीक्षित, संध्या शर्मा, सुनील वर्मा, पवन गर्ग, दिनेश त्यागी, अमित चौधरी, राजेश सक्सेना, राजीव शर्मा, सतीश सिंघल और जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।