अवैध कट की जिम्मेदारी और जवाबदेही के लिए तैयार रहें अधिकारी

हापुड़ में बोले मंत्री जितिन प्रसाद : अवैध कट की जिम्मेदारी और जवाबदेही के लिए तैयार रहें अधिकारी

अवैध कट की जिम्मेदारी और जवाबदेही के लिए तैयार रहें अधिकारी

Tricity Today | कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद

Hapur : लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यो पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भोज कार्यक्रम में भी पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी एडवोकेट, प्रोफेसर, डॉक्टर, समाजसेवी और समस्त दलों के सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने वाले गणमान्य लोगों का अभिनंदन और सम्मान किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सड़क सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल है। यह तभी संभव होगा जब सड़कों से अवैध कट बंद होगे। संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफलेक्टि टेप का प्रयोग होगा। यदि सड़कों पर अवैध कट दिखाई देते हैं तो इसकी जवाबदेही संबंधित अधिकारी की होगी। मंत्री गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागर में लोक निर्माण और सेतु निगम की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

“कोई भी पुल जर्जर हालात में नहीं दिखे”
उन्होंने कहा कि जनपद में सभी जर्जर पुलों की मरम्मत का कार्य किया जाए। कोई भी पुल जर्जर हालात में नहीं दिखना चाहिए। सभी पुलों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यदि कोताही बरती गई तो संबंधित विभाग पर उसका उत्तदायित्व होगा। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा की बैठक की जाए। इसमें पुराने प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराकर, नए डिवाइडरों का प्रस्ताव बनवाए। सड़कों पर साइन और मार्किंग का कार्य करा दें। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.