मनचलों ने महिला कांस्टेबल को ही छेड़ दिया

हापुड़ से दिलचस्प खबर :  मनचलों ने महिला कांस्टेबल को ही छेड़ दिया

मनचलों ने महिला कांस्टेबल को ही छेड़ दिया

Google Image | Symbolic Image

Hapur : महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जिस महिला पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उसी महिला कांस्टेबल के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। यह घटना यहां एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ हुई। पीड़िता ने इस सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
नगर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मेरठ रोड स्थित इंद्रा कालोनी में एक किराये के मकान में रहती है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। मेरठ रोड स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अश्लील इशारे करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, जैसे ही महिला कांस्टेबल ने स्कूटी रोकी तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के बारे में आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को भी बताया। सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.