प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजने लगे बाजार, भक्तों में श्रीराम से जुड़े प्रतीकों का जबरदस्त क्रेज

Hapur News : प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजने लगे बाजार, भक्तों में श्रीराम से जुड़े प्रतीकों का जबरदस्त क्रेज

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजने लगे बाजार, भक्तों में श्रीराम से जुड़े प्रतीकों का जबरदस्त क्रेज

Tricity Today | प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजने लगे बाजार

Hapur News : श्रीराम के भक्तों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इस शुभ पल के आने में कुछ ही दिन शेष हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जिले में जोर-शोर से चल रही है। राम भक्तों की अपने आराध्य की एक झलक पाने की आस पूरी होने वाली है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले जिले की सड़क किनारे दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर भगवान राम से जुड़े प्रतीकों की अधिक डिमांड देखने को मिल रही है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सज रहे बाजार 
भक्तों के बीच राम मंदिर के मॉडल का काफी क्रेज देखा जा रहा है। सड़क किनारे सजी दुकानों में अलग-अलग साइज और अलग-अलग दामों पर राम मंदिर के मॉडल मिल रहे हैं। राम भक्त श्रद्धापूर्वक अयोध्या की निशानियों को खरीद रहे हैं। राम भक्त आराध्य से जुड़ी निशानियां घर लेकर जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि हनुमान पताका की भी जमकर बिक्री हो रही है। भगवा कलर की टीशर्ट, जय श्रीराम लिखे झंडों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

जमकर खरीदारी कर रहे भक्त
भक्त राम से जुड़ी निशानियों को खरीदकर ले जा रहे हैं। उनका मानना है कि हम लोग अयोध्या तो नहीं जा सकते, मगर अयोध्या से जुड़ी चीजों की खरीददारी कर अयोध्या के राम मंदिर से जोड़े रखेंगे। राम मंदिर के मॉडल को निहारने से दर्शन की अनुभूति प्राप्त होगी। भगवान राम से जुड़े प्रतीकों की बिक्री ने व्यापार को बढ़ावा दिया है। राम और हनुमान पताका की डिमांड बढ़ने से दुकानदारों का कारोबार अच्छा चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लग रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.