100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

हापुड़ में डेंगू हुआ बेकाबू : 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Google Image | Symbloic Image

Hapur : जिले में डेंगू इन दिनों बेकाबू होता जा रहा है। एक ही दिन में 8 मरीज के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। 96 घरों में भारी मात्रा में लार्वा मिला है, जिसे फागिंग से नष्ट कराया गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों के वार्डों में बुखार के मरीजों की भरमार रही है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।


जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में बुखार के करीब 756 मरीज आए। बहुत से मरीजों की हालत खराब थी, जो खुद चलने में भी सक्षम नहीं दिख रहे थे। ऐसे मरीज अपनी बारी के इंतजार में नीचे ही बैठ गए। प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीजों को डेंगू का ही इलाज दिया जा रहा है। सरकारी लैब में 73 संदिग्धों की जांच की गई। इनमें से 8 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र में 4, धौलाना क्षेत्र में 2 और सिंभावली व गढ़ ब्लॉक में 1-1 मरीज डेंगू का मिला है।

इतनी जगह मिला लार्वा
डॉ. सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 378 घरों की जांच की। इसमें 258 कूलर, 563 गमले, 112 ड्रम, 83 टायर, 286 फ्रिज, 736 अन्य पात्रों की जांच की। जहां टीम ने 96 पत्रों में डेंगू का लार्वा पाया। जिसे नष्ट भी कर दिया गया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोले सीएमओ
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू करें। झोलाछापों के चक्कर में ना पड़ें। सरकारी अस्पताल में इलाज और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। मरीजों की निगरानी भी कराई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.