मंदिर में दूध मिश्रित जल से किया अभिषेक

हापुड़ में शीतला सप्तमी पर महिलाओं का लगा तांता : मंदिर में दूध मिश्रित जल से किया अभिषेक

मंदिर में दूध मिश्रित जल से किया अभिषेक

Tricity Today | हापुड़ में शीतला सप्तमी पर महिलाओं का लगा तांता

Hapur News : मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर्व बसोड़ा धूमधाम से मनाया और मां शीतला माता जी की पूजा-अर्चना कर परिवार को निरोगी रखने की कामना भी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंदिर में महिलाएं मौजूद रही। 

घंटों तक लाइन में रही महिलाएं 
स्वर्ग आश्रम रोड पर माता शीतला देवी का मंदिर है, जहां प्रत्येक वर्ष महिलाएं होली पर्व के एक सप्ताह बाद पूजा अर्चना के लिए एकत्र होती हैं। सोमवार की शाम को महिलाओं ने घर में पकवान और पूजन सामग्री तैयार की और मंगलवार को भोर होते ही मंदिर परिसर में महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। मां शीतला की पूजा हेतु महिलाओं का इतना हुजूम उमड़ा की उन्हें पंक्ति बंद होकर घंटों बारी का इंतजार करना पड़ा, महिलाओं ने शीतला माता का दूध से मिश्रित जल से अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। 

संक्रामक रोगों से दूर करने की कामना 
महिलाओं ने मां से परिवार को निरोगी रखने की मांग की। कहते हैं कि शीतला देवी के पूजन से परिवार चेचक जैसे संक्रामक रोगों से दूर रहता है और सदैव मां की कृपा बनी रहती है। इस दौरान समिति ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और बच्चों ने मेले में आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थों का आनंद लिया, वहीं मंदिर में भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.