भारतीय सेना के जवान ने दम तोड़ा, जिले के लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Hapur News : भारतीय सेना के जवान ने दम तोड़ा, जिले के लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

भारतीय सेना के जवान ने दम तोड़ा, जिले के लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Tricity Today | शहीद के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया।

Hapur : गढ़मुक्तेश्वर तहसील के थाना बहादुरगढ़ के ग्राम सलारपुर निवासी सेना में हवलदार प्रदीप भाटी ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में अपने दूसरे साथियों के साथ घायल हो गए थे। उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहीद के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। जहां सैनिक सम्मान के साथ सैनिक साथियों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

क्या था पूरा मामला
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी प्रदीप भाटी वर्ष-2006 में चालक के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के पानागढ में थी। 29 अक्टूबर 2023 को वह अपने कुछ अधिकारियों और जवानों को पानागढ से कमांड अस्पताल कलकत्ता ले जा रहे थे। रास्ते में उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कुछ जवान शहीद हो गए और प्रदीप भाटी जख्मी हो गए थे। प्रदीप भाटी ने अपने जख्मों की परवाह न करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए अपने अन्य साथियों की सहायता कर उन्हें बाहर निकाला। गम्भीर हालत में प्रदीप भाटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके पांच आपरेशन हुए, परन्तु उन्हें बचाया नहीं जा सका। 17 दिसम्बर की सुबह 5 बजाकर 37 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को कलकत्ता से हवाई जहाज द्वारा लाया गया। बाबूगढ़ कैंट से सैकड़ों की संख्या में वाहनों का काफिला पैतृक गांव सलारपुर आया।

पुत्र ने दी मुखाग्नि
हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ उनके इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान शासन, प्रशासन के साथ पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.