गढ़मुक्तेश्वर में भक्तगण बोले - हर हर गंगे

फाल्गुन पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं का लगा तांता : गढ़मुक्तेश्वर में भक्तगण बोले - हर हर गंगे

गढ़मुक्तेश्वर में भक्तगण बोले - हर हर गंगे

Tricity Today | डुबकी लगाते श्रद्धालु

Hapur News : फाल्गुन पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

सत्य नारायण की सुनी कथा 
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अधिकांश श्रद्धालु सोमवार की देर रात को ब्रजघाट और लठीरा के कच्चे घाट पर गंगा किनारे एकत्र हो गए। जहां चार बजते ही ब्रह्मकाल के शुभ मुहूर्त में हर हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो मंगलवार को निरंतर चलता रहा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्य नारायण की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी।

मंदिरों में की पूजा अर्चना
ब्रजघाट के वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण और शीतल आश्रम में ईष्ट देवों के समक्ष माथा टेककर मनौती मांगने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। महानगरों से आए धनाढ्यों ने गरीब-निराश्रितों को भोजन वस्त्र का दान किया।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
फाल्गुन पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल घाटों पर तैनात किया गया था। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर पुलिस निगाह रखे हुई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.