प्रियंका गांधी का हापुड़ में हुआ भव्य स्वागत, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : प्रियंका गांधी का हापुड़ में हुआ भव्य स्वागत, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

प्रियंका गांधी का हापुड़ में हुआ भव्य स्वागत, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

Tricity Today | प्रियंका गांधी का हापुड़ में हुआ भव्य स्वागत

Hapur News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हापुड़ में जोरदार स्वागत किया है। इसके बाद कार्यकर्ता हापुड़ से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। जहां वह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुईं। जो दिल्ली से मुरादाबाद के बीच पड़ने वाले हापुड़ से होते हुए गुजरीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत
विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत करते हुए नारेबाजी की। गांव अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी के साथ प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।

क्या बोले कांग्रेस के अध्यक्ष?
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में जो 17 सीटें मिली हैं, उन सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारकर लोकसभा के चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएगी।

यह कांग्रेस नेता रहे मौजूद 
स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डॉ.शोएब, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी, गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा, निसार पठान, अनूप कर्दम, शिवम कुमार और मनोज कौशिक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.