भारत दोबारा विश्व गुरु के रूप में चमकेगा, हर वर्ग को मिलेगा डबल फायदा

बजट 2023 पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- भारत दोबारा विश्व गुरु के रूप में चमकेगा, हर वर्ग को मिलेगा डबल फायदा

भारत दोबारा विश्व गुरु के रूप में चमकेगा, हर वर्ग को मिलेगा डबल फायदा

Tricity Today | राजेंद्र अग्रवाल ने कहा,

Hapur News : सिटी प्लाजा में बजट-2023 पर मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रेस वार्ता की है। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, "यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर के बनाया गया है। वर्ष 2014 से भाजपा का बजट हमेशा लोगों के लिए बेहतर साबित हुआ है। आज तक सभी बजट में चाहे वह पूर्ण बजट हो या अनुपूरक बजट हो, सभी वर्गों का समान रुप से ध्यान करते हुए ऐसा बजट बनाया गया है। जो देश की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभागा।"

"बजट 2023 एक मील का पत्थर साबित होगा"
उन्होंने कहा कि, "देश की आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं और जब सोवा वर्ष जिसे अमृत काल का नाम दिया गया है, वह हम मनाएंगे। बजट 2023 एक मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया हैं। इस बजट में पहले से अधिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे अधिकांशत सभी विभागों का बजट बढ़ा दिया गया है।"

"दिन-प्रतिदिन भारत वैश्विक पटल पर आगे बढ़ रहा"
राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। जिस तरीके से दिन-प्रतिदिन भारत वैश्विक पटल पर आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब हम एक बार दोबारा विश्व के नक्शे पर भारत विश्व गुरु के रूप में दिखाई देगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा वरिष्ठ नेता सुधीर अग्रवाल और पवन गर्ग समेत काफी भाजपा नेता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.