राम भक्तों के लिए राहत भरी खबर, अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

हापुड़ से काम की खबर : राम भक्तों के लिए राहत भरी खबर, अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

राम भक्तों के लिए राहत भरी खबर, अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

Tricity Today | संदीप कुमार नायक

Hapur News : श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या के साथ साथ पूरे देश और प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है। रोडवेज ने भी इसको लेकर कमर कस ली है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अभी रोजाना एक बस का संचालन अयोध्या के लिए शुरू हो गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

भक्तों को लेकर रवाना हुई बस
रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व अयोध्या जाने वाली बसों में म्यूजिक सिस्टम लगाने और बसों में रामभजन बजाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डिपो अधिकारियों ने सभी बसों में म्यूजिक सिस्टम दुरुस्त कराते हुए अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू कराने का निर्णय लिया। अब एक बस का संचालन शुरू भी हो गया। बस दिल्ली से चलकर रात आठ बजे यहां स्थानीय डिपो में पहुंची और श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गई।

क्या बोले अधिकारी 
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि अयोध्या के लिए फिलहाल एक बस का रोजाना संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या जैसे जैसे बढ़ेगी, बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

हेल्प डेस्क बनी
संदीप कुमार नायक ने बताया कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना करना नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए डिपो में एक हेल्प डेस्क भी बना दी गई है। जहां यात्रियों को बसों के संचालन के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.