उत्पीड़न और गलत बातें फैलाने का आरोप लगाकर हड़ताल की चेतावनी दी

हापुड़ में सफाई कर्मचारियों का हंगामा : उत्पीड़न और गलत बातें फैलाने का आरोप लगाकर हड़ताल की चेतावनी दी

उत्पीड़न और गलत बातें फैलाने का आरोप लगाकर हड़ताल की चेतावनी दी

Tricity Today | सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

Hapur News : स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी भी मौजूद थीं। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ सभासदों द्वारा शासन, प्रशासन और शहर में भ्रांति फैलाने का काम किया जा रहा है, जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से ऐसे सभासदों की जांच कराने और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला
शनिवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल पंवार, संरक्षक ललित बाबा, विकास ऊंटवाल, जितेंद्र पार्चा, ललित खलीफा आदि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर पालिका हापुड़ में पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कुछ सभासद निजी स्वार्थ के कारण सफाई कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं और झूठी अफवाह फैला रहे हैं। इन्हीं सभासदों के माध्यम से महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की जाती है। इससे वाल्मीकि समाज अत्यंत हताश और क्रोधित है। कुछ सभासद आए दिन अभद्र टिप्पणी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग सफाई कर्मचारियों के साथ करते हैं।

बदनाम करने का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि शहर की जनसंख्या अधिक है और मानकों की तुलना में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। फिर भी सफाई कर्मचारी अपने कठिन परिश्रम से शहर की सफाई व्यवस्था को संभाले हुए हैं। सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को बदनाम किया जा रहा है। कुछ सभासद नगर पालिका और सफाई कर्मचारियों के हित में न होकर अपने निजी स्वार्थ के साथ कार्य करना चाहते हैं।

ये मांगे उठाई
ज्ञापन में मांग की गई कि सफाई कर्मचारियों को परेशान करने वाले सभासदों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द की जाए, अन्यथा सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल पंवार, संरक्षक ललित बाबा, विकास ऊंटवाल, जितेंद्र पार्चा, ललित खलीफा, पीयूष मंडोठिया, विकास मंडोठिया, कल्लू बहोत और राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.