महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई सेंट्रो कार, दुर्घटना में सात लोग घायल

हापुड़ : महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई सेंट्रो कार, दुर्घटना में सात लोग घायल

महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई सेंट्रो कार, दुर्घटना में सात लोग घायल

Tricity Today | महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई सेंट्रो कार, दुर्घटना में सात लोग घायल

Hapur News : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के के ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर एक महिला को बचाने के लिए चक्कर में अनियंत्रित हुई सेंट्रो कार सड़क किनारे स्थित खाई में जाकर पलट गयी। जिसमें सवार पांच महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं ।

क्या है पूरा मामला 
बुलंदशहर के कस्बा स्याना में रहने वाले सलीम खान अपनी कार से जिला अमरोहा के जोया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  उनके साथ कार में रुखसार, यूसुफ, रेशमा, आलिया, नाजरीन, सलमा भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर पहुंचती है तो जंगल से निकलकर सड़क पर अचानक आई एक महिला को बचाने के चक्कर में सलीम अपनी कार का संतुलन खो बैठे और कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे स्थित खाई जाकर पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकला 
घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। साथ ही लगभग 1 घंटे तक यातायात भी बाधित हुआ। इस संबंध में डीएसपी स्तुति सिंह का कहना है कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है लोगों को अधिक चोट नहीं आई है सभी की हालत बेहतर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.