हापुड़ में 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का होगा शुभारंभ

भूमि पूजन के साथ श्री रामलीला महोत्सव की शुरुआत : हापुड़ में 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का होगा शुभारंभ

हापुड़ में 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का होगा शुभारंभ

Tricity Today | हापुड़ में 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का होगा शुभारंभ

Hapur News : शहर के दिल्ली रोड स्थित श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का आज भूमि पूजन के साथ बिगुल बज गया है। इस दौरान शास्त्री सतीश गोयल और शास्त्री सुधीर त्यागी के द्वारा गायत्री परिवार की उपस्थिति में यजमान समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता महामंत्री विनोद कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा रामलीला मैदान में स्थित श्री राम पंचवटी मंदिर में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

देवी-देवताओं से की प्रार्थना
प्रधान रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव को शुरू करने से पहले भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव धूमधाम से भव्य शोभा यात्राओं के साथ सम्पन्न हो ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं। भूमि पूजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन कराया गया। हवन में सभी देवी-देवताओं के नाम की आहुति दिलवाई और बताया किसी भी कार्य को करने से पहले देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है और यह माना जाता है कि देवी-देवताओं का आह्वान करने से वह सभी हवन के समय में उपस्थित होकर कार्य को सफल बनाते हैं। महामंत्री विनोद वर्मा ने बताया की 27 सितंबर को रावण दिग्विजय यात्रा का शुभारंभ श्री मनसा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से किया जाएगा। 

यहां-यहां से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा श्री मनसा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से शुरू होकर फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बड़ी मंडी, छोटी मंडी पाटिया से कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट पर संपन्न होगी। भूमि पूजन के दौरान उमेश अग्रवाल, अनिल आजाद एडवोकेट, डीके सर्राफ, नवीन वर्मा, रामकुमार गर्ग, शुभम गोयल एडवोकेट, नवीन गुप्ता, सुयश वशिष्ठ, हरि प्रकाश जिंदल, अंकुर गर्ग, अजय मुर्गीदाने वाले, विवेक सिंघल, रवि गर्ग, मुकुट लाल वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.