सिंभावली शुगर मिल गन्ना का पेराई का सत्र शुरू

Hapur News : सिंभावली शुगर मिल गन्ना का पेराई का सत्र शुरू

सिंभावली शुगर मिल गन्ना का पेराई का सत्र शुरू

Tricity Today | सिंभावली शुगर मिल गन्ना का पेराई का सत्र शुरू

Hapur : सिंभावली शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र 2023-24 शुरू हो गया है। मिल के सीजीएम करण सिंह ने सर्वप्रथम भैंसा बुग्गी एवं ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर पहुंचे किसान सम्मी निवासी सिखेड़ा, धनीराम निवासी धनपुरा, सरवरी निवासी डिबाई को इनाम के रूप में कंबल, गुड़, नक़द राशि एवं अन्य सामान भेंट किए। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ विधिवत मंत्रोच्चार कर नारियल तोड़कर धर्म कांटों पर गन्ना तुलाई का कार्य शुरू कराया गया। कैन कैरियर गन्ना मॉल में क्रेन से गन्ना डालकर मिल के सीजीएम करण सिंह ने पेराई सत्र प्रारंभ कराया। किसानों एवं अधिकारी कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर आगामी गन्ना पेराई सत्र की शुभकामनाएं दीं।

क्या बोले सीजीएम
सीजीएम करण सिंह ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल सदैव से ही मिल क्षेत्र एवं किसानों की तरक्की को लेकर तत्पर रही है। मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान मिल में साफ सुथरा ताजा गन्ना लेकर आएं। मिल द्वारा किसानों की गन्ना पैदावार बढ़ाने को विगत 3 वर्षों से नई-गन्ना प्रजातियों को (15023 कोलख, 14201 कोशा, 13235 को 0118 आदि का गन्ना बीज दिया जा रहा है। साथ ही अनुदान पर खाद दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मिल की गुणवत्ता सुधार हेतु स्टीम सेविंग प्रोजेक्ट लगाया गया है। इसका लाभ आगामी सत्र में मिलेगा। करण सिंह ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा।

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएन मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी मनोज गोयल, विश्वास राज सिंह, राजीव भटनागर, संजय त्रिपाठी, अनिल चौरसिया, संजय चौधरी, केपी राणा, मिल प्रशासनिक अधिकारी दिनेश शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, कर्नल अमिताभ बैनर्जी, रामवीर सिंह, डॉक्टर अशोक के अलावा अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.