पिछले नौ सालों में देश में आया परिवर्तन, 2024 में कोई टक्कर नहीं

हापुड़ में बोले स्वतंत्र देव सिंह- पिछले नौ सालों में देश में आया परिवर्तन, 2024 में कोई टक्कर नहीं

पिछले नौ सालों में देश में आया परिवर्तन, 2024 में कोई टक्कर नहीं

Tricity Today | हापुड़ में बोले स्वतंत्र देव सिंह

Hapur : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हापुड़ के गांव असौड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने अमर शहीद मातादीन वाल्मीकि सभागार का लोकापर्ण किया और महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। पत्रकार वार्ता के उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार करता है। उनको अपना मानता है, सवा करोड़ देशवासियों ने तय कर लिया है कि जाति, धर्म, परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद को छोड़कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

“देश के लोगों को दुनिया में सम्मान मिला”
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन का उन पर पूरा आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब का कल्याण हो सकता है और हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। 2024 की कोई लड़ाई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, ईमानदारी, तपस्या, त्याग के कारण देश के लोगों को दुनिया में सम्मान मिल रहा है और गरीब लखपति हो रहा है। आज गरीब के पास अपनी सब आवश्यक सुविधा उपलब्ध हैं।
 
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इन 9 सालों में समाज में परिवर्तन आया है, लोगों की सोच बदली है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लोगों के काम करने का तरीका बदला है और अधिकारियों के क्षेत्रों में भी बदलाव आया है। गरीबों के कल्याण को लेकर लोगों की सोच बदली है। समाज में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है, दलित, पिछड़ों और गरीब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान देने का काम किया है। जिन लोगों के पास अपना बैंक एकाउंट नहीं था, केंद्र सरकार ने जन धन खाता खुलवाने का काम किया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.