स्कूलों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा दिया

हापुड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव : स्कूलों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा दिया

स्कूलों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा दिया

Tricity Today | स्कूलों में छात्रों के बीच मनाया गया तीज उत्सव

Hapur News : जिले में अपनी जीवंत परंपराओं और हर्षोल्लासपूर्ण उत्सवों के लिए मशहूर हरियाली तीज उत्सव स्कूलों और समिति द्वारा बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी छात्रों और विद्यालय की अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने में तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।

सेवा समिति ने भी किया तीज का कार्यक्रम
वहीं भक्ति सेवा समिति द्वारा भी तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राधा कृष्ण के लिए मल्हार गाये, जिसमें मुन्नी प्रथम, द्वितीय ‌गीता  रही, सादा वेशभूषा उच्च विचार पर सीमा जौहर ‌ने अपने विचार व्यक्त किए, संस्था ने उन्हें पुरस्कृत किया। हिन्दू संस्कृति पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी ने अपने विचार व्यक्त किए, संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम रही। 

छात्रों द्वारा किए गए विभिन्न प्रदर्शन
स्कूलों में कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्रों ने, उत्सव के गीत गाए और तीज से जुड़ी किंवदंतियों को दर्शाया। उत्सव को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। छात्र, कर्मचारी और शिक्षक मुस्कुराते हुए विदा हुए, अपने साथ दिन की खुशियाँ और यादें लेकर गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.